Sirsa Crime: मां व उसके प्रेमी को एक साथ देख बेटे का खौला खून, गुस्से में आकर कर दिया बड़ा कांड

punjabkesari.in Friday, Nov 28, 2025 - 01:55 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा में बढ़ते क्राइम के साथ रिश्ते का कोई मोल नहीं रहा है। सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। यह मामला गांव सिकंदरपुर का है। बताया जा रहा है कि देर रात प्रेमी महिला के घर आया था। जहां बेटे ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद बेटे का खून खौल उठा और उसने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटा मां के शव को गाड़ी में डालकर थाने पहुंचा। ये सब देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 

महिला की पहचान अंगूरी देवी(55) के रूप में हुई है जबकि उसके प्रेमी की पहचान लेखराज के रूप में हुई। मृतक महिला की मां सुगरी ने कहा कि उनकी बेटी अंगूरी के पड़ोसी लेखराज के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। कई बार परिवार ने दोनों को समझाया और रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन वह दोनों नहीं माने। गुरुवार रात को पड़ोसी लेखराज महिला के घर आया। इसका पता महिला के बेटे को चल गया। उसने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static