हरियाणा में बेटे ने की पिता की हत्या: डंडे से पीट-पीट कर सिर फोड़ा...जमीनी विवाद में दिया वारदात को अंजाम

4/24/2024 12:34:58 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले के गांव चमारिया में एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। इस वारदात को जमीनी विवाद में बेटे ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 78 वर्षीय चतर सिंह अपने घर पर था। इसकी अपने छोटे बेटे सत्यवान से कहासुनी हो गई। सत्यवान ड्राइवरी करता है। जमीनी विवाद को लेकर पिता से हुई कहासुनी में सत्यवान ने तैश में आकर पिता पर डंडे से हमला कर दिया। उसने डंडे से पीट-पीट कर पिता का सिर फोड़ दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। यहां चतर सिंह का शव खून से लथपथ मिला। इसके सिर पर डंडे से कई वार किए गए हैं। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Writer

Manisha rana