Haryana: भिवानी में मां के साथ सोए बेटे की मौत, पिता बोला- पत्नी ने मारा...

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 11:09 AM (IST)

भिवानी : शहर में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा शनिवार रात को अपनी मां के साथ सोया था। रविवार सुबह जब कोई हलचल नहीं हुई तो उसकी मां उसे शहर के सिविल अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक बच्चे के पिता ने अपनी ही पत्नी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि जिले की एक युवती नेहा ने 2018 में हिसार के एक युवक से लव मैरिज की थी। पिछले 2 सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाए हुए हैं। बच्चा मां के साथ भिवानी में अपने ननिहाल में रहता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने बच्चे विहान की हत्या की है। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसके पास उसकी पत्नी नेहा का फोन आया। उसने कहा कि विहान बीमार है, आकर संभाल ले। इसके 5 मिनट बाद फिर से फोन आया और कहा कि विहान का आधार कार्ड भेज दे, तुझे आने की जरूरत नहीं है। 

अंशुल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो विहान की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने बेटे की हत्या की है। पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। वह पहले उसे छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई थी। इसलिए उसकी पतनी नेहा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ संबंध है। उसने जैन चौकी में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी उद्यम सिंह ने कहा कि पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static