अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा

8/3/2017 3:19:25 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह 52 सक्तिपीठों में से एक देवीकूप भद्रकाली मंदिर पहुंची। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सोनल शाह ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा की। जिसके बाद मंदिर के पीठाअध्यक्ष सतपाल शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले भी सोनल शाह श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में यात्रा कर चुकी  हैं।

उन्होंने पूजा के दौरान यहां पर घोड़े चढ़ाएं। इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि अपनी मन्नत पूरी होने के बाद यहां पर घोड़े चढ़ाए जाते हैंं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे बस यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आई हैं। सोनल सीधे रोहतक से कुरुक्षेत्र पहुंची थीं।

इससे पहले 22 अक्टूबर 2016 को भी वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर चुकी हैं। उस समय वे हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा गुरुकुल में आयोजित आर्य सम्मेलन कार्यक्रम में अमित शाह के साथ आईं थीं। सोनल शाह ने प्राचीन शिव मंदिर स्थाणीश्वर महादेव मंदिर के दर्शन भी किए। इसके बाद वे ज्योतिसर स्थित गीता जन्म स्थली जाएंगी।