सोनीपत : 10-12 हमलावरों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और परिवार पर किया ताबड़तोड़ हमला, लाठी-डंडों से पीटा ; 8 घायल... 4 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 04:13 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के जगदीशपुर गांव में देर रात एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से 12 हमलावर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर क्लीनिक में घुसे और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर समेत परिवार के 8 सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सोनीपत से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गांव जगदीशपुर की है। आरोप है कि 10 से 12 हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें डॉक्टर समेत परिवार के 8 लोग घायल हो गए। हमले के दौरान क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। वारदात का ये वीडियो अब सामने आया है, जिसमें हमलावर लाठी-डंडे लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हमले में डॉक्टर समेत परिवार के 8 सदस्य घायल हुए है।घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए सोनीपत से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
PunjabKesari

पीड़ित परिवार के मुताबिक, दिन में आरोपियों के साथ मामूली कहासुनी हुई थी और इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। परिवार का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो देर रात हुई इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल राई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static