लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस का आखिरी मंथन, CEC की बैठक में पहुंचे हुड्डा और सैलजा

4/5/2024 5:40:22 PM

दिल्ली(कमल कंसल): दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में भाग लेने कांंग्रेस अध्यक्ष खरगे व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। बता दें कि इस बैठक में हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों के लोकसभा प्रत्य़ाशियों के नामों पर हाईकमान मुहर लगा सकता है। इस बैठक में खरगे, सोनिया के अलावा राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। 

वहीं हरियाणा कांग्रेस कमेटी से इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, भूपेंद्र हुड्डा के अलावा कुमारी सैलजा भी दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पहुंची हैं।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal