सोनीपत लेक्चरर मर्डर केस: मृतक की बहन ने किया रहस्यमयी खुलासा

3/13/2018 8:10:55 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में कॉलेज छात्र द्वारा लेक्चरर को गोली मारने के मामले में मृतक राजेश की बहन ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बहन ने आरोपी छात्र जगमाल पर आरोप लगाया कि कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ करता था, और टीचर योगेश पर हत्या की साजिश का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस ने छात्र जगमाल व टीचर योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजेश की बहन ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि जिस छात्र ने राजेश को गोली मारी है वह लड़कियों से छेड़छाड़ करता था और टीचर राजेश उसे ऐसा करने से रोकता था इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही कॉलेज की टीचर योगेश पर भी आरोप लगाया कि राजेश के खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

वही सोनीपत पुलिस ने जगमाल नाम खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और योगेश नाम की महिला टीचर के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दजऱ् कर कार्यवाही शुरू दी है।