सोने की चेन छीनकर युवक को मारी गोली, भागते हुए CCTV में हुए कैद(VIDEO)

7/17/2018 10:09:11 AM

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा है। सोनीपत के गांव बेयारपुर में बदमाशों ने एक शख्स से पहले चेन छीनने की कोशिश की अौर उसके बाद उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई लेकिन भागते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार राजेश एक किरयाना स्टोर की दुकान चला रहा था। वह बारिश में सड़क पर नहाने आया था। उसी दौरान सोनीपत की तरफ से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने राजेश से सोने की चेन छीनी अौर फिर उसे गोली मार दी। जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।  

डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि मामले में पुलिस की टीम गठित कर दी गई है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


 

Nisha Bhardwaj