सोनीपत : नेशनल हाईवे 44 पर सड़क हादसे में पंजाब रोडवेज के ड्राइवर की मौत, ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 06:11 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब रोडवेज के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। यह हादसा सोनीपत सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास हुआ है। फिलहाल बहालगढ़ थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

 मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले जसविंदर जो कपूरथला डिपो की बस लेकर दिल्ली जा रहा था। बस नेशनल हाईवे 44 पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई थी। बस में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए ड्राइवर और कंडक्टर नीचे उतरे थे, तभी वे एक और हादसे का शिकार हो गए। वही पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने पंजाब रोडवेज की बस में टक्कर मार दी, जिससे रोडवेज चालक जसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में  परिचालक घायल हो गया।

परिजनों ने बताया कि पिछले 5 साल से नौकरी करता था और जसविंदर का एक बेटा भी है। पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें ड्राइवर की मौत हुई है। मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static