सोनीपत की बेटी ने कुश्ती में दिखाया दम, पहलवान काजल ने जीता भारत केसरी टाइटल

3/29/2023 10:55:05 AM

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत जिले के गांव लाछ की रहने वाली 15 वर्षीय काजल लगातार कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रही है। काजल को उसके चाचा का साथ मिला है। काजल ने अपने चाचा से प्रेरणा लेकर कुश्ती शुरू की थी और आज नेशनल लेवल पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही  है जिसके कारण वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 



कुश्ती प्रतियोगिता में जीता भारत केसरी का खिताब

बताया जा रहा है कि काजल ने हिमाचल के बिलासपुर में 23 मार्च को हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी काजल ने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। काजल ने 19 मार्च को लड़सौली गांव में आयोजित हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत केसरी का खिताब जीता था।

काजल के कोच का कहना है कि सबसे पहले जो भी है एकेडमी में पहुंची तो उसका वेट 39 किलोग्राम था और उसके परिजनों को बताया गया कि इसका वेट कम ना किया जाए। यह लड़के वेट में खेलेगी। वहीं करोना के दौरान इसका वेट 53 किलो चला गया था। जिसके बाद 65 किलोग्राम तक इसका वेट हो गया था। परिजनों को बताया गया कि यह बड़े वेट में खेल सकती है। सबसे पहले 49 किलोग्राम के सीबीएसई नेशनल में इसने बेहतर प्रदर्शन किया। उसके बाद 50 किलोग्राम अंडर-15 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। तीन से चार बार भारत केसरी बन चुकी है। वहीं इसकी मेहनत के पीछे पूरे परिवार का हाथ है।

ओलंपिक में जाना है काजल का सपना

काजल का कहना है कि उसने 10 साल की आयु में ही कुश्ती शुरू कर दी थी और वह आज मिट्टी में खेल रही है। मिट्टी में खेलते हुए वह तीन बार भारत केसरी टाइटल जीत चुकी है और उसके बाद अंडर 15 एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। उसे खेलने की प्रेरणा अपने चाचा से मिली है, क्योंकि उसके चाचा की कुश्ती खेलते थे। जिसके बाद उसने कुश्ती खेलना शुरू किया था और अब वह आगे चलकर कैडेट और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। इसके साथ ही ओलंपिक में जाना उसका सपना है। काजल का कहना है कि वह बहुत ज्यादा मेहनत कर रही है। सुबह 3 घंटे और शाम को 3 घंटे की मेहनत करती है। वहीं उसका अब एक ही सपना है कि ओलंपिक में जाकर वह देश के लिए मैडल जीतकर वापिस आए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana