कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपत भाजपा में हो सकते हैं शामिल: सूत्र

10/1/2019 10:30:23 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संपत सिंह पार्टी को एक बड़ा झटका दे सकते हैं। संपत सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा उन्हें आदमपुर से टिकट दे सकती है। बताया जा रहा है कि संपत सिंह हरियाणा भवन दिल्ली में मौजूद हैं, इस समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी दिल्ली में ही हैं।

उधर, भाजपा ने आदमपुर से अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, जिससे संपत सिंह को भाजपा का उम्मीदवार बनने संभावना बढ़ गई है। बता दें कि संपत सिंह देवीलाल सरकार में गृह, आबकारी व ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रह चुके हैं। नलवा से भजनलाल की पत्नी जसमा देवी को भी हरा चुके हैं।

Shivam