कुरुक्षेत्र पुलिस का एक्शन मोड: जनता दरबार में एसपी ने सुनी समस्याएं, पेंडिंग मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को लगाई क्लास

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 08:08 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से विशेष जनता दरबार की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक किसी एक थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्या सुनते हैं। इसी कड़ी में दिनांक 13 नवम्बर 26 को पुलिस का जनता दरबार थाना कृष्णा गेट में लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। जनता दरबार में थाना एरिया के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने थाना परिसर में आमजन की शिकायतें सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया तथा थाना प्रभारी और अनुसन्धान अधिकारियों को कारवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से बहुउद्देशीय कार्यक्रम है। इसके तहत न केवल आम जनता की शिकायतें सुनी जा रही हैं, बल्कि थाने की कार्यशैली, दैनिक कामकाज और पेंडिंग मामलों का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि थाना शाहबाद में जनता दरबार में करीब 18 शिकायतकर्ता आए सभी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और काफी लोग इससे संतुष्ट भी दिखे। जिनके अंदर कार्रवाई पेंडिंग थी उनको जल्द कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस किसी अगर कर्मचारी की उसमें लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी हम कार्रवाई करतेहैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static