जुनैद हत्याकांड: प्रेस कांफ्रेंस कर SP ने किए कई अहम खुलासे

7/9/2017 2:54:06 PM

फरीदाबाद (दवेंद्र कौशिक):जुनैद हत्याकांड में मुख्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद SP कमलदीप ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम खुलासे किए हैं। खुलासा करते समय मीडिया ने SP को अपने घेरे में लिया। पूछे गए सवालों में SP ने कहा कि बल्लभगढ़ कांड में अभी तक इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी आरोपी नरेश से चाकू और बाकी साथियों की जानकारी लेना बाकी है।  

दिल्ली में गार्ड का काम करता है आरोपी  
SP कमलदीप मे कहा कि इसक मामले को लेकर ओखला स्टेशन से ही झगड़ा शुरू हुआ था। आरोपी दिल्ली में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की उम्र करीब 30 साल है और उसने चाकू मारकर हत्या की बात कबूली है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बाइक पर पीछे बैठकर फरार हुआ था आरोपी
उन्होंने कहा कि बाइक पर पीछे बैठकर आरोपी फरार हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांव और ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले करीब 700 लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद नरेश को महाराष्ट्र के धुले से काबू किया गया।   

बता दें कि 22 जून को दिल्ली मथुरा ईएमयू ट्रेन में जुनैद की चाकू घोप कर हत्या कर दी थी जिस के बाद ये कांड बहु चर्चित हुआ पुलिस ने जुनैद हत्या कांड में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले 1 लाख का इनाम रखा फिर भी कामयाबी नहीं मिली थी। पुलिस ने यह रकम बडा कर 2 लाख कर दी थी।