SP सुरेंद्र भौरिया का करनाल में तबादला, संभाला चार्ज

4/27/2018 3:47:05 PM

करनाल(विकास मेहला): करनाल ज़िले के नए पुलिस कप्तान सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने ज़िला सचिवालय स्थित ऑफिस में अपना पदभार संभाला। बीते शाम को ही इनका तबादला भिवानी से करनाल में हुआ था, वहीं करनाल के पूर्व एस.पी. जशनदीप सिंह रंधावा का तबादला करनाल से रोहतक हो गया।

इससे पहले भौरिया करनाल में DSP के पद पर काफ़ी समय तक रह चुके हैं। पहले दिन SP सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ओनर भी दिया गया। उन्होंने टैगोर बाल निकेतन से आए बच्चों को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

Deepak Paul