पूरे देश में एक नई क्रांति करेगा एसपीसी: राजनाथ सिंह

7/21/2018 2:02:07 PM

गुरूग्राम(सतीश कुमार):  गुरूग्राम में आयोजित एसपीसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एसपीसी पूरे देश में एक नई क्रांति करेगा। उन्होंने कहा कि सोने की चिड़िया वाले इस देश के बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की जरूरत है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में स्टूडेंट को किताबी ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण को भी बल मिलेगा। आजकल देश में रेप और मर्डर की घटनाएं रोजाना बढ़ रही है। परिवार टूट रहे है। अगर हम शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। अपने बच्चों को चरित्रवान बनाएंगे तो निश्चित ही समाज में क्राइम का ग्राफ घटेगा। 

मंत्री ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का मतलब केवल किताबी ज्ञान राह गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर हम एसपीसी कार्यक्रम को देशभर में लांच कर रहे है। इस कार्यक्रम से पुलिस विभाग को भी ये जानकारी मिलेगी कि देश का भविष्य उनके बारे में क्या सोचता है।

Rakhi Yadav