लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरनजीत सिंह अटवाल से स्पीकर कल्याण ने की शिष्टाचार भेंट

punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दो बार पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने वीरवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय पहुंच विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज को लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. अटवाल के दो सहयोगी कुलदीप सिंह और गुरदेव सिंह भी मौजूद रहे। 

डॉ. अटवाल 2004 में लोक सभा के उपाध्यक्ष चुने गए। इससे पूर्व वे 1997-2002 और 2012 में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष रहे। इतिहास, विधायी कामकाज, कानून और धर्म पर पुस्तकें पढ़ना उनकी रुचि के क्षेत्र हैं। यूएसए, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद, टोबैगो, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, कनाडा, मनीला, बेलारूस, वियना, हंगरी आदि देशों का दौरा कर चुके हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static