रोचक: सत्र के दौरान पानी पीने पर विस अध्यक्ष ने उठाया सवाल तो अभय चौटाला ने कह दी ये बात

11/5/2020 5:03:05 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा विधानसभा के सैनेडाइज्ड मानसून सत्र के दौरान इनेलो विधायक अभय चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के बीच पानी पीने के बीच विवाद हो गया। विस अध्यक्ष ने जब अभय चौटाला को पानी पीने के लिए टोका तो अभय चौटाला ने भी बड़ी तल्खी से जवाब दे दिया। हालांकि अभय के जवाब के बाद कोई विवाद आगे नहीं बढ़ा और सदन की कार्यवाही को जारी रखा गया। बता दें कि विधानसभा सत्र अब भी जारी है।

पानी के लिए हुई बहस की बातचीत- 
अपना सवाल रखते हुए चपरासी से बोले अभय- अरे पानी देना भाई! (अभय ने आगे अपनी बात जारी रखी)
ज्ञानचंद गुप्ता ने पानी पिलाने का आदेश दिया। जब पानी लाया गया तो गुप्ता ने अभय से कहा- हाउस के अंदर अलॉउड नहीं है, आपको पता नहीं है।
इस पर अभय ने कहा, - आपके पास किसलिए रखा होता है फिर?
गुप्ता- कहां रखा है?
अभय- बहुत दफा होता है।

इसके बाद सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने अपने मेज पर रखे पानी के गिलास को भी हटवा दिया और कहा कि रखना है तो सारी जगह रखो। अभय ने कहा कि आप गिलास क्यों उठवा रहे हैं, बल्कि जिन्हें जरूरत है उनके लिए भी प्रबंध करें। अभय ने इतनी बात कर अपने मुद्दे दोबारा पढऩा शुरू कर दिए।

Shivam