जीवन के राजनैतिक संघर्ष में उनकी धर्मपत्नी, परिवार के अभूतपूर्व सहयोग और संघर्ष के बाद यह मुकाम मिला- सुभाष सुधा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद नायब सिंह सैनी की टीम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र कार्यभार) मिलने के बाद राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा है कि जीवन के राजनैतिक संघर्ष में उनकी धर्मपत्नी, परिवार के अभूतपूर्व सहयोग और संघर्ष के बाद यह मुकाम मिला है। जिसके लिए वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल,वर्तमान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी व भजपा हाई कमान के शुक्रगुजार है।

सुधा ने दावा किया कि भजपा हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा मोदी जी के नेतृत्व में जीतेगी। उन्होंने कहा कि मनोहर की नीति पूरी तरह से मजबूत है। जिस कांग्रेस को आपस में विश्वास नहीं, कहीं किरण भूपेंद्र हुड्डा को देखकर राजी नहीं तो कहीं हुड्डा कुमारी शैलजा को देखकर राजी नहीं। सभी एक दूसरे के ही विपक्ष में खड़े हैं। इन्हें आपस में बैठकर चर्चा -परिचर्चा कर एकजुट होने की आवश्यकता है, ना ही भाजपा की मजबूत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की। उन्होंने कहा कि यह कीमती समय जनहित के लिए होता है। इस प्रकार से समय खराब करना जनता और प्रदेश का नुकसान करना होता है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री रहते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा लाया गया बजट वास्तव में हर वर्ग के उत्थान के लिए बजट साबित होगा। जिसमे किसान व्यापारी- कर्मचारी- गरीब- दलित- मजदूर सभी को लाभान्वित करने की रूपरेखा होगी। हरियाणा आज राम राज्य बन चुका है। 1,80,000 रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख का इलाज निशुल्क दिया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने अपनी जमीन और पुश्तैनी मकान तक दान में दे दिया, इससे बड़ा दानवीर  का उदाहरण कोई नहीं हो सकता। आज मेरिट पर नौकरियां दी जा रही है। गरीबों के बच्चे एच सीएस लग रहे हैं। मेरे क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन बच्चे सरकारी नौकरी लगे तो उन्होंने बताया कि मंदिर में उन्होंने भगवान श्री हनुमान के साथ मनोहर लाल की भी फोटो लगा दी। ऐसी भावना आज मनोहर लाल खट्टर के प्रति जनता की बन चुकी है।

गरीब को अधिकार दिलवाने की गारंटी है परिवार पहचान पत्र :सुधा

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र गरीब को अधिकार दिलवाने की गारंटी है। आज हर सरकारी लाभ असली पात्र तक पहुंच रहा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में 1100 की आबादी वाले गांव रामगढ़ में 800 लोगों के बीपीएल कार्ड बनना एक बड़ा उदाहरण है। 24 में से 18 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री ने जनता के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश आईटी की ओर बढ़ा है, आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें हो रही हैं। बुजुर्गों की पेंशन सीधे उनके खाते में जाने के कारण उनके परिवारों में उनका सम्मान बड़ा है तो मनोहर लाल को पूरा प्रदेश आज दुआएं दे रहा है। 

उन्होंने दावा किया कि उनका कुरुक्षेत्र आज लगातार विकास की गंगा में बह रह रहा है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर- लाइटिंगब सिक्योरिटी- सफाई- एजुकेशन- पर्यटन- और सपोर्टस पर लगातार उनके द्वारा मेहनत की गई और मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर कुरुक्षेत्र को पैसा दिया। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में मैंने सभी विधायकों के सामने कुरुक्षेत्र को एक उदाहरण के रूप में पेश किया। जिस कुरुक्षेत्र में 5000 पर्यटक नहीं आते थे आज 30 से 40000 पर्यटक रोजाना आ रहे हैं। क्षेत्र में वूमेन और नर्सिंग कॉलेज, आयुष यूनिवर्सिटी, एलिवेटेड ट्रैक, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे रोड फोर लाइन इत्यादि समेत हर क्षेत्र में लगातार काम किया गया। सीवरेज सिस्टम, दो-दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट इत्यादि को लेकर लगातार काम हुआ और बहुत जल्द उन्होंने उज्जैन- प्रयागराज और इलाहाबाद की तरह सुंदर कॉरिडोर बनाने के रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखकर दे दिया गया है और जल्द बहुत अच्छे सुंदर एंट्री गेट भी कुरुक्षेत्र में बने हुए नजर आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static