अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर इन 3 शख्सियतों को मिला विशेष सम्मान

6/4/2018 3:27:51 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): सम्मान किसी को भी मिले तो बेहद खुशी मिलती है। लेकिन वृद्धावस्था में मिला सम्मान और ज्यादा खुशी देता है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी की ऐसी ही 3 शख्सियतों को विशेष सम्मान से नवाजा है। जिसे पाने के बाद इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। 

दरअसल, रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली निवासी 86 वर्षीय पं. छाजूराम शर्मा ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में न्यौछावर कर दिया। सरकार में अपनी सेवाएं देते हुए इन्होंने समाज के लिए न जाने कितने ही ऐसे सराहनीय कार्य किए। जिनकी बदौलत आज पूरा रेवाड़ी जिला ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश में ये कहीं भी जाएं। इन्हें विशेष सम्मान दिया जाता है।

इसके साथ ही दूसरी शख्सियत हैं रेवाड़ी जिले के गांव मनेठी की रहने वाली शकुंतला देवी। जिनके पति की मौत 15 साल पहले ही हो गई। उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी और अपनी 6 बेटियों को पढ़ाकर 3 को पीएचडी की पढ़ाई कराई। उन्हें सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान मिलने के बाद उनकी बेटियों की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।

वहीं इसी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर के रहने वाले बलवंत सिंह को शौर्य पुरस्कार दिया गया है। इन तीनों को सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रशस्ति पत्र और विशेष राशि देकर सम्मानित किया है।


 

Rakhi Yadav