हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला, 5 अप्रैल को बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र

4/3/2022 2:01:44 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसमें 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है।

हरियाणा में पंजाब विधानसभा में पास प्रस्ताव का विरोध में सभी पार्टियां विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही थी।  इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठ हुई और पांच अप्रैल को सुबह 11:00 बजे हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha