BJP हरियाणा के नए अध्यक्ष की अटकलें तेज, दो नामों पर चर्चाओं का बाजार गर्म

6/18/2020 11:18:30 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा भाजपा अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों में प्रमुखता से दो नाम सामने आ रहे हैं लेकिन अध्यक्ष कौन होगा ये तो भाजपा संगठन को पता है। इन प्रमुख दावेदारों में जो अटकलें लगाई जा रही हैं उनमें से एक नाम है कैप्टन अभिमन्युका।

हरियाणा के सबसे सुलझे हुए नेताओं में शुमार और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति में रमे हुए कैप्टन अभिमन्यु ने हमेशा पार्टी अनुशासन और काम को ही सर्वोपरी रखा है। दूसरा नाम है चरखी दादरी के संदीप जोशी का। मिलनसार संदीप जोशी भी भाजपा के समर्पित सिपाही रहे हैं और संगठन में काम करने का अनुभव है।

 

Isha