तेज रफ्तार ऑडी कार ने सैर कर रहे परिवार को कुचला, देवर की दर्दनाक मौत, भाभी की कटी टांग

4/7/2024 3:44:01 PM

करनाल : करनाल जिले में असंध रोड पर तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पर सैर कर रहे परिवार को कुचल दिया। हादसा गांव जलमाना के पास बीती शनिवार रात को हुआ। हादसा इतना दर्दनाक था कि व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े हो गए, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा महिला की जहां टांग कट गई, वहीं 19 वर्षीय लड़की भी गंभीर रुप से घायल है।

मृतक की पहचान जलमाना निवासी साहब सिंह के रुप में हुई है। जबकि घायल उसकी भाभी की पहचान गुरजीत कौर और भतीजी की पहचान सुखवंत कौर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुखवंत कौर का शनिवार को ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा आया था। देर रात को खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए सड़क पर निकले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।

मौके पर मौजूद राहगीर गुरजंट सिंह के मुताबिक गाड़ी में दो युवक शराब का सेवन कर रहे थे। दोनों शराब के नशे में धुत थे। शराब के नशे में ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 100 मीटर तक गाड़ी चालक तीनों को घसीटते हुआ लेकर आया। इस दौरान साहब सिंह के टांगे सहित अन्य शरीरी के अंग अलग हो गए थे। वहीं साहब सिंह की टांगे गाड़ी के अंदर से बरामद हुई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। महिला गुरजीत कौर व लड़की सुखवंत कौर का करनाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक साहब सिंह की उम्र करीब 50 साल है, जो खेती बाड़ी का काम करता था। मृतक का एक भतीजा विदेश गया हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana