तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने श्रमिक को मारी टक्कर, हुई मौत, काम से लौट रहा था घर वापिस

4/30/2022 12:27:26 PM

पानीपत : पानीपत जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां प्रवासी श्रमिक को तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को दी शिकायत में साथी ने बताया कि वह उसका दोस्त गुड्डू यादव सरपंच कॉलोनी में रहता था। वह दोनों ड्यूटी कर के घर जा रहे थे। जैसे ही वह रोड पार करने लगा तो करनाल की तरफ से आई कार ने सीधी गुड्डू की साइकिल को टक्कर मार दी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana