करनाल में तेज रफ्तार का कहर; अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक ने मौके पर तोड़ा दम
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 03:48 PM (IST)
करनाल : करनाल के तरावड़ी के नड़ाना रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की गर्दन टूट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति नीलोखेड़ी का रहने वाला लेखनाथ था जो राइस मिल में कुक का काम करता था। बताया जा रहा है। कि मृतक किसी व्यक्ति को बाइक पर छोड़ने गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। नड़ाना रोड पर एक तेज मोड़ के पास उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज गति के कारण बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई और मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि नड़ाना के पास बाइक के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण संतुलन बिगड़ना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)