रोडवेज हड़ताल का दिखा असर, खेल महाकुंभ स्थगित

10/21/2018 12:20:52 PM

गुड़गांव(ब्यूरो): प्रदेश में चल रही रोडवेज हड़ताल के चलते 23 से 25 अक्टूबर तक होने वाला प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ को स्थगित कर दिया गया है। खेल निदेशालय ने गतदिवस सभी जिला खेल अधिकारियों को आदेश जारी किया। रोडवेज की हड़ताल के कारण बसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा है, इसलिए राज्य स्तर पर 7 जिलों में होने वाले खेल महाकुंभ को स्थगित करने का फैसला लिया गया। 

जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि खेलों के स्थगित होने के बारे में सभी खेलों के प्रशिक्षकों को जानकारी दे दी गई है। 22 अक्टूबर को गुड़गांव से टीमों का रवाना किया जाना था। 3 खेलों की मेजबानी के तहत 1200 खिलाड़ियों को गुड़गांव में आना था।

Deepak Paul