Haryana Top10 : खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को किया रद्द; हथियारों के लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाएं ऑनलाइन, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

12/24/2023 10:10:33 PM

डेस्क: भारतीय खेल मंत्रालय ने रविवार यानि आज बड़ा फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है कि मंत्रालय ने खिलाड़ियों के विरोध के कारण यह फैसला लिया। इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उसके बाद चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए।

हरियाणा में हथियारों के लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को किया ऑनलाइन, पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट है जनता

 हरियाणा पुलिस ने प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार व पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। सरकार की इस पहल से अब लाइसेंस के लिए सरल केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।

Weather Update: घने कोहरे के बाद बूंदाबादी का पूर्वानुमान, हरियाणा के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान और गिरावट आ सकती है। वहीं विभाग की तरह से आज से 26 दिसंबर तक घने कोहरे का अनुमान लगाया है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अनुराग ढांडा का बड़ा ऐलान, 2024 में AAP की सरकार आने पर सबके बिजली बिल करेंगे माफ

पूरे हरियाणा में 15 दिसंबर से शुरू हुई आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान इसमें हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया और प्रदेश की भ्रष्ट शासन व्यवस्था को बदलने का प्रण लिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद से शुरू हुई बदलाव यात्रा का समापन जींद में हुआ,

Sakshi Malik ने उठाया सवाल... जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने जाएंगी गोंडा

 इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) को लेकर हरियाणा की ओलिंपियन रेसलर साक्षी मलिक ने अब जूनियर नेशनल मुकाबले गोंडा में करवाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। साक्षी ने WFI के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद कुश्ती छोड़ दी है। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने जूते टेबल पर रख दिए।

पूर्व कांग्रेस सरकार के समय का करोड़ों रुपये बकाया, आबकारी विभाग डिफॉल्टरों की करेगा संपत्ति जब्त:  डिप्टी सीएम

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा गठबंधन सरकार में साल 2019 से लेकर अब तक आबकारी विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने के मात्र दो करोड़ रुपए ही बकाया है जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान की सैकड़ों करोड़ रुपये की पैनल्टीज बकाया हैं। 

खेल मंत्रालय के एक्शन पर बॉक्सर विजेन्दर का तीखा हमला, बोले-छोरी की कुश्ती छुड़ा दी, छोरे से पद्म श्री...यो काम पहले ही कर लेते

भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले को लेकर बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने अपने सोशल मीडया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि भाई छोरी की कुश्ती छुड़वा दी छोरे के पद्म श्री ले लिया अब बोले की फेडरेशन रद्द करदी यो काम पहले ही कर देते।

कुश्ती संघ के समर में उतरा फोगाट खाप, कहा- खिलाड़ियों की इस लड़ाई में निभाएंगे अग्रणी भूमिका

 कुश्ती संघ को लेकर मचे घमासान के बीच फोगाट खाप भी मैदान में उतरने को तैयार है। खाप ने एक बैठक कर पहलवानों को न्याय दिलाने को लेकर मंथन किया है। हालांकि फोगाट खाप ने WFI को खेल मंत्रालय द्वारा भंग किए जाने से न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं बैठक में कहा कि गया कि पहलवानों के साथ ज्यादती हुई तो खाप उनके पक्ष में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

फतेहाबाद में मिला डिप्टी CM के सुरक्षाकर्मी का शव, हिसार का रहने वाला था मृतक

फतेहाबाद के गांव दरियापुर के पास कार में हेड कांस्टेबल सुनील का शव मिलने का मामला सामने आया है। हेड कांस्टेबल सुनील डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा में तैनात बताया जा रहा है।

भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन पर साक्षी मलिक की मां ने जताई खुशी, बोलीं- खिलाड़ियों के संघर्ष और रोष के दबाव में लिया ये फैसला

भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले पर साक्षी मलिक की मां ने खुशी जताई है। 

सिरसा की धरा से कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, मंच से गरजे हुड्डा-पिता पुत्र...शहीद किसानों को लेकर बड़ा ऐलान

जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान मजदूर जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के जारिए कांग्रेस पार्टी चुनावी बिगुल फूंकने का साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी करेगी। सिरसा में ही जून माह में कांग्रेस ने एक बड़ी रैली की थी। अब यह कांग्रेस की एक साल में दूसरी बड़ी रैली होने जा रही है।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal