बड़ा फैसला: कबीर जयंती की छुट्टी पर भी खुले रहेंगे खेल कार्यालय, खिलाड़ियों को CET आवेदन में बड़ी राहत

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 02:10 PM (IST)

डेस्क: प्रदेश सरकार ने स्पोटर्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नीति में बदलाव के तुरंत बाद खिलाड़ियों को एक और राहत दी है। शनिवार को अवकाश के बावजूद खेल विभाग के कार्यालय खोले गए। इसी तरह रविवार और सोमवार को संत कबीर जयंती के सरकारी अवकाश के बावजूद सभी जिला खेल कार्यालय खुले रहेंगे। इससे पात्र युवा चतुर्थ श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तिथि तीन जुलाई रखी गई है।

 खेल निदेशक पार्थ गुप्ता ने उपनिदेशकों और जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खिलाड़ियों के स्पोट्र्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएं। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे और संशोधित अधिसूचना के अनुसार स्पोर्ट्स ग्रेडेशन प्रमाणपत्र देना सुनिश्चित करेंगे। दरअसल, 2025 में 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स के पहले चरण में करीब 8500 खिलाड़ि‌यों ने भाग लिया था। इनमें 2662 खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। संशोधित स्पोट्र्स ग्रेडेशन नीति लागू होने के बाद इन सभी को पहली बार ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। हरियाण ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कीटन जसविन्द्र सिंह 'मीनू बेनीवाल' ने कहा कि इससे खिलाड़ियों का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

static