प्रदेश भाजपा ने 5 सितंबर को पंचकूला में बुलाई बैठक, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

9/2/2018 8:26:22 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश भाजपा ने आगामी 5 सितंबर को पंचकूला में सभी पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि आगामी 5 सितंबर को मुख्यमंत्री, सभी मंत्री व बोर्ड-निगमों के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैनों के अलावा प्रदेश भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों का मंथन शिविर होगा। मंथन शिविर को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी अपने पदाधिकारियों और संगठन के लोगो के साथ पूर्व में लिए गए निर्णयों को लेकर विचार विमर्श करती है। बराला ने कहा कि हमारी 8 सितंबर और 9 सितंबर को राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होगी जिसमें आगामी राजनैतिक कार्य प्रणाली के साथ पूर्व में किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे।

Shivam