प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली : कु. शैलजा

1/16/2020 9:42:14 AM

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कु. शैलजा ने कहा कि हरियाणा की मौजूदा सरकार प्रदेश के मेहनतकश किसानों को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुली है। यह बेहद चिंताजनक है कि इस सरकार के 3 महीनों के अंदर ही पहले धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ और धान किसान उत्पादक सड़कों पर रहा। अब गन्ना किसान उत्पादक सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। न तो किसानों को फसलों के सही दाम मिल रहे हैं और न ही उनकी फसल की खरीद हो पा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि लागत से 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में गन्न्ने की कीमत में सिर्फ 30 रुपए प्रति किं्वटल का इजाफा किया गया है,जोकि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। प्रदेश में बनी नई सरकार ने तो गन्ने के रेट में कोई भी बढ़ौतरी नहीं की है,जबकि किसानों की लागत इन वर्षों में कई गुना बढ़ गई है। 

Isha