पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आज

6/5/2018 9:13:11 AM

चंडीगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 5 जून को पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा के उद्योग, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी संदर्भ में पर्यावरण एवं जलवायु विभाग हरियाणा द्वारा पंचकूला में ‘मिनी मैराथन’ का आयोजन भी किया गया जिसमें करीब 1600 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए इस वर्ष भारत को आयोजन का मेजबान बनाया गया है। इस बार का विषय ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराना’ रखा गया है।

Rakhi Yadav