प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का बयान, कहा गलत तरीके से बंद किए स्कूल

8/9/2018 2:14:55 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): प्राईवेट स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के राज्य प्रधान रामअवतार शर्मा ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने एक स्वयभूं संस्था के साथ मिलकर उनके 8 स्कूलों को सील किया था। जबकि न्यायलय के ऐसे कोई आदेश नही थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने भी न्यायालय को कहा है कि वे मार्च 2018 तक किसी भी स्कूल को बंद नही करेंगे। रामअवतार शर्मा ने कहा कि प्राईवेट स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन ने अब ऐसे गलत कार्यवाही करने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को दी है। उन्होंने इस मामले में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।

रामअवतार शर्मा ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने 8 स्कूलों को सील कर दिया जबकि उनमें कई तो प्ले स्कूल थे। प्ले स्कूल को तो मान्यता की जरुरत तक नही होती। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की इन गलत कार्यवाही के कारण जिले के कई स्कूल प्रभावित हुए है। जिसमे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से भी वंचित रहे है। जिसके चलते आज विभाग ने 8 में से 5 स्कूलों की सील खोल दी है। वहीं शर्मा ने उस फैसले को भी वापिस ले लिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र दिवस पर जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में वो अपने स्कूलों के बच्चों को नही भेजेगे। उन्होंने कहा कि उनके स्कूलों के बच्चे कार्यक्रमों में हिस्सा लेगे।

Rakhi Yadav