सोनिया गांधी पर बयान का मामला: नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री को बताया शकुनी

10/14/2019 9:12:03 PM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। एक दूसरे पर जुबानी हमले बहुत ज्यादा तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद सीएम विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं। आज सोनीपत में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को शकुनी कह दिया है।जय हिंद ने कहा कि शकुनी ही था जो महाभारत में महिला का चीरहरण हो रहा था और सब कुछ देख रहा था।

वहीं जयहिंद ने बीजेपी समर्थकों को खुला चैलेंज दिया है कि वह 1 लाख की शर्त लगा सकते हैं कि बीजेपी 75 पार नहीं जाएगी। मोदी और शाह के हरियाणा दौरे पर भी बोले जय हिंद कहा कि वो ट्रंप से भी अपना चुनावी प्रचार करवा सकते हैं, लेकिन उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है, ग्राउंड पर जीरो बीजेपी हो चुकी है, हरियाणा की जनता इन्हें 75 पार नहीं पाकिस्तान पार भेजेगी।

Shivam