शहीद मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा को लेकर नगर निगम प्रशासन व कांग्रेस आमने-सामने

6/4/2017 11:13:39 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज):शहीद मदनलाल ढींगड़ा की प्रतिमा को लेकर आज नगर निगम प्रशासन व कांग्रेस आमने-सामने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को उनकी प्रतिमा का अनावरण करना हैं। वहीं नगर निगम इस प्रतिमा को अनाधिकृत बता रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने बेरिकेट लगाकर उसको घेरा हुआ है।

सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात भी है।