यहां 16 साल से मुस्लिम समाज के लोग बना रहे रावण के पुतले, CM खट्टर करेंगे शिरकत

9/26/2017 12:07:09 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व को मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। करनाल के सेक्टर-12 में मनाए जाने वाले दशहरे पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले दहन किए जाएंगे। सहारनपुर के गंगोह कस्बे से आए मुस्लिम कलाकार पुतले बनाने में जुटे हुए हैं। पिछले 16 वर्ष से मुस्लिम समाज के लोग बना रहे पुतले बना रहे है। रावण का इस बार 15 फीट और कुंभकरण-मेघनाद का 10-10 फीट कद बढ़ा दिया है। जिला के सेक्टर-12 ग्राउंड में रावण की सोने की लंका को भव्य आतिशबाजी के साथ जलाया जाएगा। दशहरा 30 सितबंर को है। 

बुराई पर अच्छाई की जीत पर आयोजित दशहरा पर्व पर कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए एक माह पहले से ही कारीगर तैयारियों में लगे हुए हैं। 16 साल से करनाल में रावण तैयार कर रहे कारीगर अरसद का कहना है कि पीढ़ी दर पीढ़ी इस कार्य में लगे हुए हैं।

सीएम मनोहर लाल इस बार दशहरा पर्व पर शिरकत करेंगे। उन्हीं के हाथों से रिमोट के माध्यम से रावण का पुतला जलाया जाएगा। भव्य आतिशबाजी के साथ इस बार रावण का दहन होगा।