महीने में लूट की तीसरी वारदात, हथियारबंद युवकों ने 4 घरों को बनाया निशाना

10/17/2017 2:14:15 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): हरियाणा में चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है। आए दिन चोरी के कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं फतेहाबाद में चोरों का कहर इस कदर है कि यह बीते एक महीने में तीसरी लूट की वारदात है। चोरों ने एक ही रात में पिस्तोल के दम पर पांच घरों में लूटपाट की। जिसके कारण अब लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। तीनो वारदातो मे पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को पकड नही पाई है जो कि पुलिस का बडा फेलियर कहा जा सकता है। इतना ही नहीं लूटेरों ने महिलाअों अौर बच्चों को पीटा अौर उनके जेवर उतार कर फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर कापी देरी के बाद पहुंची। पीड़ितों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की कारवाई कर रही है।

इन जगहों में की लूटपाट
फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा में गत रात करीब सवा बजे चार युवकों ने जमकर लूटपाट की। पीड़ितों के अनुसार चार लूटेरों में से एक के पास पिस्तोल थी और एक के पास लोहे की राड थी। लूटेरे सबसे पहले रवि टूटेजा के घर आए। यहां पर उन्होंने रवि के छोटे बच्चे को गन प्वाइंट पर लिया और 5 तोला सोना लूट लिया। इसके बाद हरभगवान तनेजा के घर में घुसे। यहां उन्होंने सोए हुए लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाया और ताला तोड़ कर संदूक की तलाशी ली लेकिन उन्हें यहां कुछ नहीं मिला। बाद में ये चारों लूटेरे मुकेश नंबरदार के घर में घुसे और 9 हजार रुपए का केस लूट कर पास लगते राकेश नंबरदार के घर घुस गए। यहां पर उन्होंने राकेश नंबरदार का पर्स लूट लिया। बाद में वे राकेश नंबरदार के चौबारे पर चले गए। यहां पर उन्होंने महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की। वे महिलाओं से जेवर के बारे में पूछ रहे थे। महिलाओं द्वारा जेवर न होने की बात कहने पर लूटेरों ने डंडों और लोहे की राड से महिलाओं की पिटाई की। लूटरों ने महिलाओं को बेदर्दी से पिटने के बाद छोटे बच्चों को अपना निशाना बनाया और उन्हें बेदर्दी से मारा। लूटेरे जाते-जाते सतबीर खाती के घर में जा घुसे। यहां पर उन्होंने जमकर लूटपाट की। सतबीर के घर से 12 तोला सोना और करीब डेढ़ किलोग्राम की चांदी की देवताओं की मूर्तियों को लूट कर ले गए।

4 से 5 लूटरे होने की संभावना
पीड़ितों का कहना है कि उनके घर पर चार लूटरों ने लूट को अंजाम दिया और पैदल ही खेतों के रस्ते से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि गांव के बाहर इनका एक अन्य साथी किसी वाहन के साथ मौजूद था क्योंकि लूटेरों के निकलने के बाद ग्रामीणों ने इनका पीछा किया तो 10 मिनट में ही सभी गायब हो गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है ये मुख्य सड़क पर किसी वाहन से फरार हुए है।

पुलिस नहीं पहुंची
ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 2 पुलिस कर्मी आए और आक वापिस चले गए। फिर सुबह एसएचओ घटना स्थल पर पहुचें। यहां पर पुलिस ने जांच के दौरान टूटा हुआ ताला और लोहे की राड़ बरामद की है। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लूटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

गांव में भय का माहौल
लूट की इस वारदात से ग्रामीणों में भय का महौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास गुजारे लायक पैसा होता है। दिवाली के अवसर पर ये पैसे भी लूट गए। महिलाओं के जेवर भी लूटेरे ले गए। अब वे क्या करे और कैसे दिवाली का त्यौहार मनाए। ग्रामीणों ने मांग है कि पुलिस देर रात्रि गांवों में गश्त लगाए और जल्द से जल्द लूटेरों को गिरफ्तार करे। फतेहाबाद शहर मे यह तीयरी लूट की वारदात है। 

इस मामले मे एसएचओ आत्माराम ने बताया कि 4 घरों से लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पिडितो ने बताया कि 4 युवको ने हथियारो के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पिडितो के ब्यान के आधार पर पुलिस की ओर से मामले की कारवाई की जा रही है।