विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गन मैन पुनीत के घर में चोरी, कल ही दोस्त ने मारी थी गोली

7/3/2018 10:08:19 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के गन मैन पुनीत के घर देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि एक दिन पहले ही पुनीत के दोस्त ने शराब के नशे में उसकी सर्विस रिवॉल्वर से पुनीत को बुडिया चौक पर गोली मार दी थी। जिसके इलाज के लिए बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।



वहीं पुनीत का परिवार पीजीआई चंडीगढ़ में पुनीत के पास था और पीछे से ये चोरी की घटना हो गई। एक ओर पुलिस इस चोरी के मामले की जांच कर रही है, वही पुनीत के घरवालों ने पुनीत पर हुए हमले के बाद घर में हुई चोरी के पीछे इसे हमलावरों की ही रंजिश बताया है।



यमुनानगर  के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का गन मैन अपने ही दोस्त द्वारा गोलिया मारे जाने पर पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पूरा परिवार पुनीत के पास है और पीछे से पुनीत के घर चोरी हो गई। 

(VIDEO : भाजपा विधायक के गनमैन को उसी की रिवॉल्वर से दोस्त ने मारी गोली, PGI रेफर)

पुनीत की माँ ने बताया कि वो लोग पीजीआई में थे, तभी उनके पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि देर रात उन्हें शीशा टूटने की कुछ आवाजें उनके घर से आई थी। जब हमने आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, दस हज़ार कैश और पांच तोले सोना भी गायब है। बाकी नुक्सान का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं घर वाले पुनीत पर हुए गोलीकांड के बाद इस चोरी को घरवालों पर हमला करने की कोशिश बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Shivam