3 साल के मासूम का कातिल निकला सौतेला बाप, नफरत में रेता था गला..ऐसे खुला पूरा राज
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:28 PM (IST)
फरीदाबाद: शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर में 21 जून की सुबह तीन साल के मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी, उसका कातिल सौतेला पिता निकला। सीआईए सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी सुशांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुशांत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर हत्या की पूरी साजिश और सबूत जुटाएगी।
'अज्ञात' के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शिवदुर्गा विहार के निवासी श्रीराम (मृतक बच्चे के नाना) ने सूरजकुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती शिकायत में उन्होंने कहा था कि किसी अज्ञात शख्स ने उनके 3 साल के नाती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक और प्रोफेशनल तरीके से जांच आगे बढ़ाई, तो शक की सुई सौतेले पिता पर घूमी और आखिरकार सच सामने आ गया।