बसपा नेता हरबिलास के हत्यारे गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को जॉर्जियो से खींच लाई STF, 34 वारदातों में शामिल है गैंगस्टर

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 04:22 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को स्पेशल टास्क फाेर्स (STF) ने जॉर्जियो से डिपोर्ट कराने में सफलता हासिल की है। वैनकेट गर्ग पर अंबाला में बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा मर्डर में संलिप्त रहा है। उसने सोशल मीडिया पर इस मर्डर की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि सब्र रखा, सबो हिसाब होगा। एसटीएफ हरियाणा का साल 2026 के दोरान 10 डिपोर्ट है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालन ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि वैनकेट गर्ग के गैंग में करीब 53 सदस्य है और यह गैंग अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला एवं चंडीगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध वसूली, अवैध हथियार सहित अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। वैनकेट गर्ग को अदालत से भगोड़ा घोषित किया गया था जिसके खिलाफ हरियाणा एवं चंडीगढ़ में 34 मुकदमें दर्ज हैं। जब तक वैनकेट भारत में था तब तक उस पर 23 मुकदमें थे। विदेश भागने के बाद भी उसने अपने सहयोगियों के माध्यम से अपने नेटवर्क को संचालित रखा और हथ्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसी करीब 11 वारदातों को अंजाम दिया। 

 

सतीश बालन ने बताया कि अंबाला के नारायणगढ़ में बहुचर्चित बीएसपी नेता हरबिलास की हत्या तथा अंबाला एवं यमुनानगर जिलों में रंगदारी से संबंधित कई फायरिंग की घटनाओं को भी वैनकेट ने अंजाम दिया है। जांच के दौरान सामने आया कि वैनकेट गर्ग 10 दिसंबर 2024 को दिल्ली एयरपोर्ट से यूएई भाग गया था तथा बाद में 26 जनवरी 2025 को जॉर्जिया पहुंच गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसने सेक्टर-67 के पिरामिंड अर्बन होम्स सोसाइटी के एक फ्लैट के एड्रसे पर अपना पासपोर्ट बनवाया था। इस संबंध में नारायणगढ़ थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। वहीं, एसटीएफ की सिफारिश पर 4 फरवरी 2025 को उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया। उसके गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवाने के साथ ही इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया। इसके साथ ही उसे भगोड़ा अपराधी घोषित करवाने के साथ ही न्यायालय से ओपन डेटेड गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जॉर्जिया में पुलिस प्रशासन से संपर्क कर उसे डिपोर्ट कराया गया। 

 

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि वैनकेट गर्ग का संबंधत गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से भी रहा है। उस पर विदेश में बैठकर रंगदारी मांगने, अवैध वसूली करने सहित कई अन्य मामले दर्ज थे। वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने गैंग में शामिल कर रहा था। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में उसने युवाओं को अपने गैंग के साथ जोड़कर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ा दिया था। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वैनकेट गर्ग की गिरफ्तारी से कई वारदातों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static