डबल मर्डर के आरोपी को एसटीएफ ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

2/3/2023 9:35:50 PM

गुडग़ांव, (ब्यूरो): एसटीएफ गुडग़ांव की टीम ने महेन्द्रगढ़ में डबल मर्डर के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी की पहचान अशोक निवासी झाबरमल गांव गोलवा नांगल चौधरी महेन्द्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी ने नवंबर 2020 में नांगल चौधरी के गांव गोलावा में एक पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ भी मारपीट की थी। जिसके बाद से आरोपी फरार था।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इस डबल मर्डर के मामले में मृतकों के परिवार से हंसराज ने नांगल चौधरी थाना में केस दर्ज कराया था। लेकिन आरोपी उसके बाद से फरार था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के उसमानाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अशोक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर डबल मर्डर के बाद 25 हजार रुपए का ईनाम किया था। आरोपी पर शिकायतकर्ता के पिता बृजलाल के बेटे की हत्या का आरोप है। एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक जयबीर राठी द्वारा गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर महेन्द्रगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi