कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

10/12/2018 12:50:23 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा प्रदेश में छात्र संघ के प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर धरना बंद करवा दिया। छात्र उस वक्त कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे। छात्र नेताओं सहित छात्राओं को भी लाठीचार्ज का निशाना बनना पड़ा।

पुलिस ने छात्र नेता इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंदर खैरा सहित कई छात्रों को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एबीवीपी को छोड़कर सभी छात्र संगठन लामबंद होकर अपनी मांग मनवाने के लिए रोष व्यक्त करने के लिए विश्वविद्यालय का ताला लगाए हुए बैठे थे।

Rakhi Yadav