नाले के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

2/16/2023 8:31:02 PM

टोहाना (सुशील सिंगला) : शहर के जाखल की नई सब्जी मंडी स्थित गन्दे नाले के पास से एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके वासियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। मृतक के मुंह पर चोट के निशान थे और मुँह खून से पूरी तरह लथपथ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान  पंजाब के मानसा जिले के गांव मोफर थाना झनीर निवासी 55 वर्ष के मखन सिंह के रूप में हुई है।

जाखल थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि  पुलिस को एक सूचना मिली थी कि जाखल की नई सब्जी मंडी के पास स्थित पुराने गन्दे नाले के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि शव के पास कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। शव के मुंह पर चोट के निशान थे और खून से सना हुआ था। प्रथम  दृष्टया ये मामला हत्या का लग रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan