नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड से हड़कंप, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 03:33 PM (IST)

घरौंडा (विवेक राणा) : नगरपालिका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग टीम ने रेड की। रेड के दौरान नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रूपये लेने के शिकायत महिलाओं ने की थी, जिसकी जांच भी टीम ने की।
शुक्रवार को सीएम फ़्लाइंग की टीम नगरपालिका में पहुंच गई। सीएम फ्लाइंग ने नगरपालिका के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया और रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। टीम ने विकास कार्यों के साथ-साथ एनडीसी रिकॉर्ड व अन्य डॉक्यूमेंट चेक किए। नगरपालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने एक नगरपालिका में ठेकदार के थ्रू लगे कमर्चारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के नाम से लगभग 15 हजार रूपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं। महिला बिमला, अनीता, निर्मल ने आरोप लगाया कि नगरपालिका में कई महीनों पहले एक कर्मचारी ने मकान बनवाने के नाम पर 15 हजार रूपये ठग लिए। जिसको लेकर शिकायतें भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुईं।
डीएसपी अजीत सिंह ने बताया है कि नगरपालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों के लेट आने की सूचनाएं मिल रही थी और मौके पर 22 अधिकारी व कर्मचारी नदारद पाए गए। इसके अलावा कुछ रिकॉर्ड भी चेक किया गया है और पेडिंग शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। महिलाओं ने जो शिकायत दी थी उसको लेकर भी थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए कह दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)