ट्रैक्टर के नीचे मिला स्टोन क्रशर के मुंशी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

3/3/2018 1:37:01 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर के सलेमपुर कोही मेें स्टोन क्रशर पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रोहित(22) स्टोन क्रशर पर मुंशी का काम करता था। वहीं पर रोहित का शव ट्रैक्टर के पिछले टायर से कुचला हुआ मिला। इतना ही नहीं शव को देखने से लगता है कि उसकी किसी तेजधार हथियार से आंखें भी फोड़ी गई हैं। शव को कुतों ने भी नोचा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने भी हत्या की आशंका जाहिर की है। 

शव की पहचान 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई जो अलीशेर माजरा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही स्टोन क्रशर में मुंशी का काम करने लगा था। कल रात वह ड्यूटी के लिए घर से गया था और सुबह उसका शव मिला।

मृतक के भाई कुलदीप का कहना है कि जैसे हालात यहां हैं उन्हें देखकर लगता है कि रोहित को ट्रैक्टर के साथ घसीटा गया और फिर उसकी हत्या की गई। हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। रोहित की आंखें भी निकाली गई हैं।

एसएचओ बिलासपुर गुरमेल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा तभी हत्या है या हादसा ये बात साफ हो पाएगी। बाकी परिजनों की शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं मृतक की आंखें निकाले जाने के सवाल पर बताया कि चहरे पर जो निशान है वो कुत्तों के नोचे जाने के लगते हैं बाकी पोस्टमार्टमन के बाद साफ हो पाएगा।