भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर पथराव, विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए धार्मिक नारे

1/16/2024 9:38:21 PM

फरीदाबादः पूरा देश इस समय राम मय हो गया है। इसी कड़ी में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भक्तों द्वारा भगवा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों ने यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पथराव के दौरान विशेष समुदाय के अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक नारे भी लगाए गए।  घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे फरीदाबाद के गांव गौंछी की बताई जा रही है। सूचना के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

पथराव की घटना में घायल ओमवीर ने बताया कि हम लोग अयोध्या में भागवान राम के आगमन की खुशी में भगवा रैली निकाल की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने जिनमें इकबाल व उसके अन्य साथी उनके घर पर आए। अचानक से सभी ने उनकी दुकान पर धार्मिक नारे लगाते हुए पथराव शुरू कर दिया। घटना के समय वह और उनका परिवार सो रहा था। धार्मिक नारे और पत्थरों की आवाज सुनकर वह लोग जाग गए, लेकिन डर की वजह से घर के बाहर नहीं निकले।

वहीं पत्थरबाजी की घटना ओमवीर ने अपने फोन में कैद कर ली थी। जिसमें स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि हमलावर गालियां दे रहे हैं। उन्हें बाहर निकले को बोल रहे हैं इसके साथ ही धमकी दे रहे हैं कि आज या तू रहेगा या मैं। पीड़ित के अनुसार यह पत्थरबाजी, गाली और नारेबाजी का सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला। इस दौरान आरोपी उसकी दुकान से कैश लूट ले गए।  

बताया जा रहा है कि इकबाल पर पहले भी धारा 307 में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत रात को ही पुलिस से कर दी थी। जिस कारण पुलिस पूरी रात उस इलाके में पहरा दे रही थी। बताया जा रहा है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो शायद किसी की जान भी जा सकती थी। इस घटना के मामले में संजय कॉलोनी चौकी के इंचार्ज ने बताया कि पथराव दोनों पक्षों की तरफ से हुआ था। दोनों तरफ से एक महिला और कुछ युवकों को चोट आई है। दोनों पक्षों का बीती रात ही बादशाह खान सिविल में मेडिकल परीक्षण किया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कर ली गई है।  

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें

Content Editor

Saurabh Pal