आंधी-तूफान ने छीन ली HAU प्रोफेसर की जिंदगी, आंखों में धूल पड़ने से बिगड़ा बाइक का संतुलन... हुई दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 12:57 PM (IST)

हिसार : हरियाणा के हिसार में गुरुवार रात चली आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। यहां हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर आंधी आने पर आंखों में धूल मिट्टी चले जाने के कारण दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर की पहचान डॉ हेमंत पूनिया के रुप में हुई है। वह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्याकिकी विभाग में थे। जब वह  रात करीब 8:00 कॉलेज से  घर लौट रहे थे तब अचानक आई आंधी के कारण धूल मिट्टी उड़ने लगी जो उनकी आंखों में चली गई। जिससे उनको बाइक चलाने में दिक्कत हुई और वाहन का बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं मौके पर ही उनकी जान चली गई। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static