आवारा पशुओं ने तीन एकड़ फसल को किया बर्बाद, किसान ने मुआवजे की सरकार से लगाई गुहार

2/12/2023 6:57:24 PM

चरखी दादरी (नरेंद्र मन्दोला): शहर के कलियाणा रोड स्थित युवा किसान कालू लांबा के खेत में दर्जनों की संख्या में आवारा पशु उसकी 3 एकड़ में लगी फसल को तट कर गए। वह सुबह जब आया तो फसल देखकर उसकी आंखे भर आई। उसके लगभग फसलें बर्बाद हो चुकी थी। जिसके चलते उसे मानसिक और आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ। उसने भरपाई के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

बता दें कि शहर में आवारा पशुओं ने बाजार और कॉलोनियों में आतंक मचाया हुआ है। वहीं अब किसानों को फसलों को बर्बाद कर रहे है,जिससे उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि आवारा पशुओं को नंदी शाला में रखा जाए,जिससे वह किसानों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा सकें, लेकिन इस समस्या पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया  कि कई बार खेत से निकालते समय आवारा पशु इतने आक्रोशित हो जाते है कि वे उन्हें चोटिल कर देते है।

पीड़ित किसान कालू लांबा ने बताया कि उसे इतना आर्थिक नुकसान हुआ कि अब उसके बच्चों के एडमिशन की फीस व अन्य घरेलू खर्चों के लिए भी पैसे भी नहीं है, जिसके चलते उसके सामने भूखा मरने की नौबत आ चुकी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma