पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, सभी लाइसेंस रद्द

11/21/2018 3:00:02 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा जिला में धान की पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ प्रसाशन ने सख्त कार्यवाही की है। जहां प्रशासन की तरफ से पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया गया है, वही उन किसानों की 6 माह तक ज़मीनी रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी गई है।  

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की तरफ से जिला के गावों में धान की पराली ना जलाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था लेकिन फिर भी किसानों द्वारा धान की पराली को आग लगाई गई, जिन पर अब कार्रवाही की गई है।

अपने सस्पेंशन पर बात करते हुए गांव करीवाला के सरपंच बूटा सिंह ने कहा कि उन्हें   मिडिया के माधयम से पता है कि उन्हें गांव के पटवारी व् सचिव को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बूटा ने कहा कि उन्होंने अपने खेतो में धान पराली नहीं जलाई। 

इस मामले डीडीपीओ प्रितपाल सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से आदेश है कि किसानों को धान की पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जाये। इसी के तहत जिन किसानों ने पराली जलाई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश है।   

जानकारी के अनुसार सरपंच बूटा सिंह को ससपेंड करने के आदेश इसलिए जारी किए गए है क्योंकि उन्होंने किसानो को पराली जलाने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही ग्राम सचिव कृष्ण कुमार को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। वही जिन गावों में पराली जलाई गई है उन ग्राम पंचायतों के अकाउंट सीज करने पर भी प्रशासन विचार कर रहा है।

Rakhi Yadav