अंबाला कैंट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती,  SDM ने बाजारों में मारा छापा; 25 हजार तक के काटे चालान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 06:02 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक बार फिर से प्रशासन हरकत में आया है । कुछ दिनों पहले ही अंबाला कैंट में नई SDM आई और आते ही अब वो एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। 

आज SDM पूरी टीम के साथ बाजारों में पहुंची और जो भी दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक रख रहे है उनके चालान भी काटे गए है । मीडिया से बात करते हुए SDM ने कहा कि जो भी दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कंटेनर यूज कर रहे थे, उनके 25 हजार तक के चालान काटे गए है। साथ ही कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।

बता दे कि पिछले साल भी नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक यूज करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ दिन के बाद प्रशासन खामोश हो गया था अब एक बार फिर से प्रशासन हरकत में आया है और अब सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों की खैर नहीं है । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static