नरवाना में ड्रग कंट्रोल टीम का कड़ा एक्शन, दो मेडिकल स्टोर किए सील; मालिक मौके से गायब

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 10:58 AM (IST)

नरवाना (गुलशन चावला) : कर्मगढ़ गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बिना लाइसेंस चल रहे दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

ड्रग कंट्रोलर रूबी शर्मा ने उच्च ड्रग कंट्रोलर के निर्देशानुसार मोहित शर्मा  मेडिकल ऑफिसर नरवाना, राकेश शर्मा डिप्टी सुपरीडेंट, सदर पुलिस से महावीर प्रसाद व गांव के पंच के साथ टीम गठित करके कर्मगढ़ गांव में 2 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों दुकानों के मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिसके चलते विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है दोनों के पास लाइसेंस नही है। जांच में सामने आया कि इस दुकान का लाइसेंस करीब दो साल पहले समाप्त हो चुका था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। 

ड्रग कंट्रोलर ने साफ किया है कि दुकान मालिकों की मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static