तिरंगे के नाम पर लूट: करनाल के डिपो संचालक पर कड़ा एक्शन, सप्लाई तुरंत प्रभाव से की गई निलंबित

8/10/2022 12:29:24 PM

चंडीगढ़\करनाल(धरणी): सीएम सिटी में तिरंगे के कारण राशन न मिलने से  लोगों काफी परेशान हो रहे थे। डिपो संचालकों का कहने था कि पहले कार्ड धारकों को 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जाएगा,  तभी  उन्हें राशन मिलेगा।  इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी। अब इस संबंध में कड़ा एक्शन लेते हुए करनाल से डिपो धारक दिनेश कुमार की सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तिरंगा कोई भी स्वेच्छा से ले सकता है। इसके साथ ही 15 अगस्त के बाद बचे झंडे वापस हो जाएंगे। 

गौर रहे कि कल राशन कार्ड धारकों ने विरोध करते हुए कहा था कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। किसी से पैसे उधार में उठाकर राशन लेने आए हैं। डिपो होल्डर कहता है कि पहले 20 रुपए तिरंगे झंडे के पैसे देने होंगे, तभी राशन मिलेगा। लोगों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार गरीबों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है,  वहीं सरकार व अधिकारी इस तरह से गरीब लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। अगर सरकार को हर घर तिरंगा लगवाना है तो गरीब लोगों को तिरंगा फ्री में देना चाहिए था।

 

Content Writer

Isha